फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बाबे दी के उद्घोष से गूंजी बाबा बालक नाथ की नगरी

Tue, 15 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों की सोमवार को संक्रांति पर शुरूआत हो गई। एक महीने तक चलने वाले मेले का शुभारंभ बाबा बालक नाथ मंदिर न्याय के अध्यक्ष एवं घुमारवीं के एसडीएम आदित्य नेगी और डीएसपी अंजनी जस्वाल ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण से किया।
विज्ञापन


मेले शुरू होते ही शाहतलाई में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। इससे पूरा क्षेत्र जय बाबे दी के उद्घोष से गूंज उठा। पहले ही दिन अच्छी खासी भीड़ उमड़ने से मेलों का इंतजार का रहे शाहतलाई के दुकानदारों के चेहरों पर रौनक आ गई है।

गौरतलब है कि दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में माथा टेकने से पहले श्रद्धालु शाहतलाई की चरण गंगा में स्नान और बाबा के तपोस्थली मंदिरों के दर्शन अवश्य करते है। बहरहाल सोमवार से शुरू हुए चैत्र मेले के चलते शाहतलाई में श्रद्धालुओं की आमद रविवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। ढोल चिमटे बजाते टोलियों में पंहुच रहे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


भक्त रात भर बाबा की महिमा का गुणगान करते रहे। सुबह चरण गंगा में स्नान करने के पश्चात बाबा बालक नाथ के तपोस्थली वट वृक्ष, रोटियों और लस्सी और गुरुनाझाड़ी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु बाबा जी की गुफा के लिए रवाना हुए।

ज्येष्ठ रविवार को भीड़ में और इजाफा होने की उम्मीद है। चैत्र मेलों के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें शिकायत का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लाउड स्पीकरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा शाहतलाई से दियोटसिद्ध सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। उद्घाटन की रस्म निभाने के बाद उन्होंने तपोस्थली मंदिरों के साथ ही मेले में अन्य स्थानों पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष बृज लाल, पूर्व उपाध्यक्ष, मंदिर न्यासी पवन कौशल ,नगर पंचायत सचिव अशोक शर्मा, मंदिर न्यास प्रभारी सुखदेव चंदेल, झंडूता के तहसीलदार देवराज शर्मा, मंदिर न्यासी देशराज शर्मा,  हरपाल कालिया, प्रविंदर शर्मा, सोमदत्त, संजय धीमान, पुजारी शंभू राम शर्मा, देश राज, कमल देव, विजय कुमार, महेंद्र ठाकुर, हंसराज, विनोद कुमार, प्रेम चौहान और संजय पठानिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें