फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पशुओं की बीमारियों और बचाव के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने दाबला में लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत दाबला में एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीसी सदस्य रवि कौशल ने की। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पशुपालन विभाग बिलासपुर से असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. किशोरी लाल मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को पशुओं के बारे में और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकरी पालन में 50 प्रतिशत सब्सिडी है, इसलिए सभी किसानों को इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, पेट के कीड़ों, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाएं मुफ्त दी गईं। पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों और बचाव के तरीकों पर जागरूक किया गया। शिविर में लगभग 80 पशुपालकों ने भाग लिया। इस मौके पर सीनियर वेटरनरी अधिकारी घुमारवीं डॉ. रविंद्र, हिमाचल ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर संदीप सैनी, सेवानिवृत्त सूबेदार किशोरी लाल, कर्म चंद, सुरेश कुमार, मदन, प्रकाश, अमरनाथ, मीना देवी, होशियार सिंह, भागीरथ, प्यारे लाल, सचिन कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें