फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों और नारों से युवाओं को प्रेरित किया। रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने विशेष रूप से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर भी जोर दिया। रैली के दौरान लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पर्चे बांटे गए। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सतीश चंदेल और सेवानिवृत्त प्राचार्य संजय कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की संयोजिका अर्चना, राजेंद्र, पंकज, प्रतीक, रंजू, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें