फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट ने निहाल कुनाला में बावड़ी को संवारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश नौ सैनिक एनसीसी इकाई के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतर संस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 18 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट विशाल ठाकुर, एएनओ ने प्रश्नोत्तरी मास्टर के रूप में किया। प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने पहला, डीएवी घुमारवीं ने दूसरा तथा डीएवी दाड़लाघाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जल संरक्षण अभियान के तहत बिलासपुर के गांव निहाल कुनाला में बावड़ी की साफ-सफाई की गई और जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान में 30 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेकर ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जलस्रोतों की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कैडेट्स में बौद्धिक क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना भी है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ज्ञानवर्धन का प्रभावी माध्यम है, जबकि जल संरक्षण जैसे अभियान समाज के प्रति जिम्मेदारी के परिचायक हैं। उन्होंने कैडेट्स से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें