फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशिक्षु अध्यापकों ने आपदा सुरक्षा का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में आपदा जागरूकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 90 प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने आपदाओं के प्रति जागरूकता और बचाव के उपायों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक निशा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि आपदाओं के प्रति जागरूक रहना और समय पर सही कदम उठाना ही जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने बताया कि 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। इस घटना से हमें आपदाओं के प्रति सजग रहने और उनसे निपटने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रतिभागियों ने नारा लेखन और पोस्टरों के माध्यम से भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ बचाव के प्रभावी उपाय भी प्रस्तुत किए। जिला आपदा प्रबंधन समन्वय राकेश ठाकुर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को मॉक ड्रिल और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सामा, कुलदीप चंद, नरवीर चंदेल, कुलदीप सिंह, डाॅ. नीलम शर्मा, रीता ठाकुर, चंद्रकांत, कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें