फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई ने तिरंगा रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि स्वयंसेवी हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य करें। इसके बाद स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकाली। रैली में एनएसएस स्वयंसेवियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। स्वयंसेवियों ने जोश के साथ देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा फहराएंगे आदि नारे लगाए। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार, प्रो. अनुप्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें