फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सड़क सुरक्षा क्लब ने इंडक्शन कार्यक्रम और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, इमरजेंसी सेवाएं, ट्रैफिक लाइट, इमरजेंसी सेवा सहित अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष राज्य और देश में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसमें काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। इन सबको देखते हुए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें और अपने घर-परिवार के सदस्यों, मित्रों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के कन्वीनर डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. सुरेश जमवाल, डॉ. राधे श्याम, डॉ. घनश्याम, डॉ. श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें