फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाला स्कूल में बच्चों को बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाला झंडूता में छात्रों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। यह अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने छात्रों से कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन न करें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, क्षयरोग जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं और भारत में हर साल लगभग 13.5 लाख लोग तंबाकू के कारण अपनी जान गंवाते हैं। खंड झंडूता में लगभग 300 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, पुलिस और अन्य विभाग भी सहयोग कर रहे हैं। कमल कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू का सेवन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और दुकानों पर अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभियान के तहत छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर तंबाकू से होने वाली बीमारियों और सामाजिक दुष्प्रभावों को दिखाया। लघु नाटिका प्रतियोगिता में नमन सेहगल को प्रथम, हर्षित को द्वितीय और अंशु को तृतीय स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू से दूर रखना और नशा छोड़ें, जिंदगी चुनें के संदेश को समाज में फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें