फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्रों को स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में कॅरिअर काउंसलिंग सेल और संस्थागत नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रैंप योजना के कोऑर्डिनेटर दिव्य प्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों, छोटे व्यवसाय शुरू करने के तरीकों और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए नौकरी के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करना भी एक बेहतर और सशक्त विकल्प बनता जा रहा है। प्राचार्य प्रोफेसर प्रीतम लाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षक अमन पटियाल ने बताया कि एक सही व्यावसायिक विचार का चयन कैसे किया जाए, उसे आगे कैसे बढ़ाया जाए, धन का प्रभावी प्रबंधन कैसे किया जाए और अपने उत्पाद या सेवाओं को लोगों तक किस प्रकार पहुंचाया जाए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर विवेक, कॅरिअर काउंसलिंग सेल से प्रोफेसर अनिल, प्रोफेसर वासुदेव, प्रोफेसर राजीव, प्रोफेसर अक्षय, प्रोफेसर कुणाल, प्रोफेसर रवि तथा प्रयोगशाला सहायक पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें