फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे से दूर रहने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत दयोली में नशा निवारण एवं मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पंचायत प्रधान रचना देवी ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में शिविर लगाया गया। समाजसेवी प्रकाश चंद बंसल ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने आसपास नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि दयोली क्षेत्र चिट्टे के नशे के मामले में रेड जोन अलर्ट में आ गया है। काफी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि मिलकर बच्चों और युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकाला जाए। अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग या पुलिस को देने को कहा। ग्राम पंचायत प्रधान रचना देवी, बीडीसी सदस्य और वार्ड सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। युवाओं को इस दलदल से निकालने के लिए जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें