फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गीत-संगीत से लोगों को योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायत कुड्डी और बामटा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विशेष प्रचार अभियान के तहत आयोजित हुए। सांस्कृतिक दल नटराज संस्कृति कला मंच के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों से शिक्षा, रोजगार, गृह अनुदान योजना व स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण और अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की ओर से संचालित योजनाओं में अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले 18-55 आयु वर्ग के लोगों को, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो उन्हें व्यवसाय के लिए 50 हजार से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर और 50 लाख रुपये तक का ऋण आठ प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बामटा पंचायत के निवर्तमान प्रधान विक्रम ठाकुर और कुड्डी पंचायत के निवर्तमान प्रधान सुरेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें