फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को एआई की आधुनिक तकनीक के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक तकनीक एवं उसके कॅरिअर क्षेत्र में बढ़ते महत्व से परिचित करवाना रहा। टेली एजुकेशन के रीजनल हेड पूर्ण अरोड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणा, वर्तमान समय में इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग तथा भविष्य में इससे जुड़ी रोजगार व कॅरिअर संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अंकुश ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने कहा कि आधुनिक तकनीकी ज्ञान विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बिहारी लाल, प्रो. वंदना, प्रो. सपना, प्रो. रेखा, प्रो. दीपक, प्रो. अर्चना, प्रो. पूजा , प्रो. ललिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें