फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2, 3 और 5 मार्च को कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन में 250 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि 2 और 3 मार्च को जिला बिलासपुर के गायक, नर्तक, योग और अन्य विधाओं से जुड़े कलाकारों के ऑडिशन लिए गए, जबकि 5 मार्च को प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कलाकारों के ऑडिशन हुए। 250 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नलवाड़ी मेले में वाॅयस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इन प्रतिभागियों का 8 मार्च को ग्रूमिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 11 मार्च को भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में चयनित 15 प्रतिभागियों के बीच लाइव परफॉर्मेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें