फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर उत्सव बम्म के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 3 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। कहलूर कल्याण समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय कहलूर उत्सव बम्म की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिति के अध्यक्ष कर्म दत्त शर्मा ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ऑडिशन 3 मई को ग्राम पंचायत भवन बम्म में होंगे। ऑडिशन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होंगे। इसमें क्षेत्र के गायक, नर्तक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकार तथा अन्य प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। महासचिव मनीष शर्मा ने इच्छुक कलाकारों से समय पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है। उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिफ्रेशमेंट तथा भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा समिति के सम्मानित सदस्यों और उनके परिवारों के लिए भी भोजन की व्यवस्था रहेगी। कलाकार अधिक जानकारी के लिए 9418065655 और 8528725060 पर संपर्क कर सकते हैं। समिति ने समाजसेवियों से भी बच्चों के रिफ्रेशमेंट और भोजन व्यवस्था में स्वेच्छा से सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें