संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा ने सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भराड़ी के लढ्यानी में घुमारवीं भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने न केवल अपने राजनीतिक जीवन, बल्कि प्रधानमंत्री के पद पर काम करते हुए देश सेवा को सर्वोच्चता प्रदान की। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। गर्ग ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है और हम सभी उन्हें बड़े विनम्र भाव से याद कर रहे हैं। अटल जी पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता थे और उनका हिमाचल प्रदेश से भी गहरा नाता था। यह श्रद्धेय अटल की सोच थी कि आज हिमाचल प्रदेश में अटल टनल बन पाई। इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के इस सपने को साकार किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री जोरावर सिंह, ब्रह्म दास गौतम, श्याम लाल, ओंकार सिंह, जेके शर्मा, चुनी लाल लखनपाल, लाल सिंह चौहान, नीरज जसवाल, विशन दास, भागीरथ, प्रकाश चंद, अश्विनी, मनजीत सिंह, सोहन लाल संख्यान, मथरा दास व जगदीश सहित अन्य उपस्थित थे।