फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीएससी कोर्स के लिए 22 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर महाविद्यालय में बीएससी कोर्स की खाली सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। इसमें 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने बताया कि इस कोर्स में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पहले समाप्त हो चुकी है। इसके बाद खाली रही सीटों को अब भरा जा रहा है। महाविद्यालय में अन्य विषयों की सीटें भी खाली हैं। इन्हें विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें