फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में छठी कक्षा के प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कोठीपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर के स्थायी निवासी और वर्तमान में जिले के राजकीय, राजकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सर्व शिक्षा अभियान केंद्र या एनआईओएस में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in और https://navodaya.gov.in/nvs/school/BILASPUR/en/home/index.html पर जाकर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 01978-280342 और 94181-14501 पर कार्य दिवसों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें