इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अक्तूबर, 2025 कर दी गई है। प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 22 से 25 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन सुधार विंडो खोली जाएगी, जिसमें पंजीकृत अभ्यर्थी ही अपनी जानकारी जैसे लिंग, श्रेणी सामान्य, ओबीसी/एससी/एसटी, ग्रामीण/शहरी, दिव्यांगता और परीक्षा का माध्यम आदि सुधार सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे होगी। की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह समय पर आवेदन करें और सुधार अवधि में अपने विवरणों की जांच अवश्य करें।