फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशुल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- धनत्थर स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनत्थर में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने की।
इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में अंशुल ने पहला, सुर्थाश ने दूसरा और रक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 से 19 साल तक की आयु के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लडक़े, लड़कियों, विवाहित, अविवाहित, गरीब और संपन्न सभी किशोरों को शामिल किया गया है। उन्होंने किशोरों को उनके सही दिशानिर्देशन के लिए पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशा, एनीमिया और गैर संचारी रोगों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरों को इस अवस्था में सही परामर्श दिया जाना अति आवश्यक है। शारीरिक श्रम, स्वस्थ जीवन शैली ही व्यक्ति को स्वस्थ और सबल बना सकती है। उन्होंने किशोर-किशोरियों को एड्स और टीबी पर भी विस्तार से जानकारी दी। सभी बच्चों की किशोर स्वास्थ्य और उससे जुड़ी मिथ्या धारणाओं पर काउंसलिंग की। किशोर-किशोरियों में एनीमिया दूर करने के लिए आयरन की गोली सप्ताह में एक बार, मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रोग्राम के तहत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिए जा रहे हैैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अर्चना, रीना, आशा, किशोर-किशोरियां आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें