फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में अंशुल ने प्रदेश भर में पाया दसवां स्थान

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद स्कूल कंदरौर के अंशुल को 10वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में प्रद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंदरौर के छात्र अंशुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। अंशुल ने पुनर्मूल्यांकन के बाद 700 में से 690 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया हैं। छात्र की इस बड़ी उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल प्रधानाचार्य नीना कौशल ने अंशुल शर्मा को मिठाई खिलाकर इस बेहतरीन सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंशुल की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। अंशुल मूल रूप से घुमारवीं के गांव फटोह के रहने वाले हैं। वह भविष्य में भारतीय नौसेना में नेवल अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें