फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप में भरे गए छह मवेशी बरामद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस ने पिकअप में ले जा रहे छह मवेशियों को पकड़ा। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पिकअप में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा था।
विज्ञापन

पुलिस का दल ने सोमवार रात को स्वारघाट बस अड्डा स्टैंड के नजदीक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की थी।
इसी बीच बिलासपुर की तरफ से आई पिकअप को रोका गया। पिकअप को तिरपाल और फट्टे लगाए थे। फट्टों को खोल कर चेक किया तो अंदर तीन भैंसें, दो कट्टियां, एक भैंसा ठूंस-ठूंस कर भरे थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने सभी पशुओं को बाहर निकलवाया। आरोपी की पहचान दीपक, गांव भठौनियां, डाकघर घनौर, तहसील राजपुरा जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें