फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Fire News: फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, देखें वीडियो

Mon, 16 Mar 2026 10:17 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

आग लगने का प्रारंभिक कारण फ्रिज में हुए संभावित विस्फोट को माना जा रहा है। देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार और धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन
Bilaspur Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में फ्रिज में ब्लास्ट होने से देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इससे 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जलकर मौत हो गई। यह दुखद घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन





प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण फ्रिज में हुए संभावित विस्फोट को माना जा रहा है। देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार और धुएं का गुबार उठने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। फ्रिज में ब्लास्ट होते ही धमाके की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन



आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चूरी में रखा गया है। 







बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि महिला को घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। कुछ दिनों पूर्व ही उसके भाई की मौत हुई थी। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ सांई मंदिर के पीछे रहती थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें