फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व जेएनवी विद्यार्थियों ने साझा किए जीवन के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 50 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व विद्यार्थियों ने इस अवसर पर जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एल्युमिनाई मीट का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मुख्यातिथि प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी ने नवोदय परिवार के इतिहास बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने गुरुजनों और शिक्षकों का पूरा मान-सम्मान करें। पूर्व छात्रों की कोहिलूर नवोदयन एसोसिएशन की ओर से विद्यालय प्राचार्य और अन्य जिलों से आए पूर्व छात्रों को पहाड़ी टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ शिक्षकों के भी संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर विशेष रूप से एम्स बिलासपुर में कार्यरत डॉ. देवेंद्र जेएनवी दिल्ली मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व विद्यार्थियों में रामवीर सिंह जेएनवी फरीदाबाद, डॉ. विपिन जेएनवी हमीरपुर, जेएनवी कोठीपुरा से विनोद कपिल फूड इंस्पेक्टर घुमारवीं, डॉक्टर बनीश, विवेक, विशाल, मितेश कौशल, डॉ. शिवानी, सुनील, अनिल, प्रदीप, संदीप शर्मा, संदीप रासगोत्रा, रवि, चंद्र किरण, दीपक, डॉ. अनुराग और संदेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें