फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेपर लीक मामले पर एआईवाईएफ ने उठाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
झंडूता में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एआईवाईएफ के सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
झंडूता में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। देशभर में सामने आए पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) हिमाचल प्रदेश इकाई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने झंडूता में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में एआईवाईएफ ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। संगठन का आरोप है कि इन घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। एआईवाईएफ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग भी की गई। संगठन ने शिक्षा सुधारक और इंजीनियर सोनम वांगचुक के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन किया था। एआईवाईएफ का आरोप है कि उनके साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। एआईवाईएफ हिमाचल इकाई ने केंद्र सरकार से विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी एवं सख्त कदम उठाने की मांग की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की झंडूता इकाई ने भी एआईवाईएफ की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें