फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर बचाएगा लोगों की जिंदगियां, स्वरोजगार के खुलेंगे द्वार

विज्ञापन
उद्घाटन के लिए सजाया गया एम्स का निदान केंद्र। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एम्स प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होता तो वहीं जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खोलेगा। एम्स के संचालित होने पर कई तरह के रोजगार के अवसर सृजित होने लगेंगे। इसका सीधा फायदा बिलासपुर के युवाओं को मिलेगा। एम्स में जो लोग बाहर से आकर यहां पर काम करेंगे और जो उपचार करवाने आएंगे, उनके रहने, खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं के रूप में नए रोजगार उपलब्ध होंगे। ऐसे लोगों के लिए होटल, रेस्तरां और ट्रांसपोर्ट सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश होगा। इसमें युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। एम्स के पूरी तरह संचालित होने पर यहां हर रोज करीब पांच से दस हजार लोग पहुंचेंगे। वहीं एम्स के पास कोठीपुरा, नौणी, ब्रह्पुखर, ऋषिकेश, जबली और राजपुरा क्षेत्र सहित पीजी और अन्य नए कामधंधों के बढ़ने से सीधे तौर पर स्थानीय लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे। एम्स क्षेत्रवासियों के लिए स्वरोजगार के रास्ते भी खोलने का काम करेगा। युवा किराना स्टोर, टी-स्टाल, दवाई की दुकान और ट्रांसपोर्ट सेवा सहित कई काम स्वरोजगार के रूप में शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

आसमान छू रहे जमीन के दाम
एम्स शुरू होने से पहले कोठीपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमीन का दाम एक लाख रुपये प्रति बिस्वा था जबकि गांव में जमीन की कीमत 25,000 रुपये प्रति बिस्वा थी। अब यहां पर जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। एम्स के एक किलोमीटर के दायरे में एक बिस्वा जमीन के दाम 25,000 से बढ़कर 12 लाख रुपये प्रति बिस्वा हो गए हैं। एम्स के एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे के बाहर 50,000 हजार बिस्वा मिलने वाली जमीन अब पांच से आठ लाख रुपये की मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें