फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिल रहा गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। कृषि विभाग किसानों को बीते वर्ष की तुलना में गेहूं का दोगुना बीज उपलब्ध करवा रहा है। जिले में करीब चार हजार क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित कर दिया गया है। साढ़े सोलह रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नई प्रजाति का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर जमीन में किसान गेहूं की बिजाई करते हैं। हालांकि बीस हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान स्वयं तैयार किए बीज की बुवाई करते हैं। इस बार विभाग का अनुमान है कि सात से आठ हजार क्विंटल गेहूं के बीज की खपत होगी। बीते वर्ष गेहूं का बीज किसानों को 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिला था। किसानों को 40 किलोग्राम की बोरी 687 रुपये में दी जा रही है। किसानों को बीज सुविधा अनुसार नजदीक मिले, इसके लिए विभाग ने बीज लाइसेंस होल्डर मालिकों के माध्यम से भी बीज वितरित करना सुनिश्चित किया है। विभाग ने विकास खंड सदर, स्वारघाट, घुमारवीं और झंडूता सहित बरठीं कलोल, घराण और तलाई सहित अन्य स्थानों पर बीज की सप्लाई भेज दी है।
जिला कृषि अधिकारी राजीव शर्मा के बताया कि अभी तक चार हजार क्विंटल गेहूं के बीज का किसानों को वितरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 7 से 8 हजार क्विंटल बीज की सप्लाई वितरित होने की संभावना है। शीघ्र ही और सप्लाई भी पहुंचने वाली है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं के बीज की बुवाई नवंबर में करना सुनिश्चित करें। फफूंद नाशक बाविस्टिन दवाई से बीज उपचारित करें, ताकि भविष्य में फसल को होने वाले रोगों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें