फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त के आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन खत्म

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में क्रमिक भूख हड़ताल खत्म करने के बाद उपायुक्त से मिलते हुए युवा कांग्रेस के प? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहा युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन शनिवार को जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को युकां का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त पंकज राय से मिला। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एमडी मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी जाएगी। उधर, शिशु रोग विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने धरना स्थल पर आकर कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद 13वें दिन क्रमिक अनशन समाप्त किया गया है। जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चेताया है कि यदि रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं हुईं तो 15 दिन के बाद एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी हीरा पाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें