फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांगे नहीं मानी तो 30 से कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

Sat, 23 Sep 2023 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला परिषद कर्मचारी संघ घुमारवीं इकाई ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला परिषद कर्मचारी संघ घुमारवीं इकाई ने सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी विकासखंड घुमारवीं को शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें 30 सितंबर से कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
जिला परिषद कैडर से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, सचिवों व अन्यों ने विकासखंड घुमारवीं अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में सहायक आयुक्त (विकास) एवं विकासखंड परी अधिकारी घुमारवीं विपिन कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी लंबित मांगे 29 सितंबर तक नहीं मानी जाती तो वह प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार 30 सितंबर से कलम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

संघ प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि संघ की लंबित मांगों में जिला परिषद कैडर से संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को ग्रामीण विकास अथवा पंचायती राज विभाग में विलय करना, अन्य विभागों की तरह छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाना शामिल है। इसके चलते इस वर्ग से संबंधित प्रदेश में सेवाएं दे रहे लगभग 4700 कर्मचारियों को हर माह वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेतावनी दी है कि यदि 29 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए 30 सितंबर से कलम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, कुलदीप चंद, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, धर्मदास बंसल, जयलाल, राजकुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, किरण देवी, बिशन सिंह, ज्ञान कौर, देशराज, बलदेव राज, रमेश कुमार, राजेश कुमार, वनिता देवी, अरविंद कुमार, गोल्डी भारद्वाज, सुनील, नीलम कुमारी, संग्राम सिंह ,किरण कुमारी, राकेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, रेणु कुमारी, संजीव कुमार, अंबिका शर्मा, इंदुबाला,बीना कुमारी, संजीव कुमार, रवि शर्मा, अवतार सिंह, राजेंद्र पाल,राजेश कुमार, रमेश कुमार, राजपाल सोनी, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रजनी कुमारी, रीना कुमारी, वंदना कुमारी, सुमन कुमारी, वीरेंद्र सिंह, सुभाष ठाकुर, रीता देवी व अमन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें