फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, केंद्र का पुतला फूंका

Sat, 11 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में महंगाई के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। इस अवसर पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। आक्रोश रैली कॉलेज चौक बिलासपुर से गुरुद्वारा चौक तक निकाली गई। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंकुश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं आशीष ठाकुर ने कहा कि आक्रोश रैली लगातार बढ़ते गैस सिलिंडर के दामों को लेकर निकाली गई। 2014 में भाजपा ने जनता से वादा किया था कि जैसे ही सत्ता में आएंगे महंगाई खत्म कर देंगे, लेकिन अब महंगाई कई गुना बढ़ गई है। जो घरेलू गैस सिलिंडर यूपीए सरकार में 400 रुपये में मिलता था वह अब 1200 रुपये का हो गया है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ झलकता है।
विज्ञापन

आशीष ठाकुर ने कहा कि महंगाई के साथ बेरोजगारी भी ज्वलंत समस्या है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण किया जाए। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गुरुद्वारा चौक पर पुतला फूंका। इस मौके पर पंकज ठाकुर, जतिन ठाकुर, कमल किशोर, अनिल कश्यप, सुनील ठाकुर, श्याम वर्धन, वीरेंद्र संधू, कुलवीर भड़ोल, वसीम मूसा, प्रीतम, आशीष चंदेल, राहुल पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें