फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने सड़क पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर में मेला मैदान को जाने वाले रास्ते के पास धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बेरी दड़ोला पुल का निर्माण करवाने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असमर्थ रहे हैं। उक्त बात पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने बुधवार को मेला स्थल को जाने वाली सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ नारेबाजी की। बंबर ठाकुर ने कहा कि जिले में कई जगहों पर अवैध रूप से खैर कटान किया जा रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत करवा जा चुका है, लेकिन विभाग और सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम झील, बैरी दड़ोला पुल बनाने को लेकर भाजपा सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन आज तक घोषणा सिरे नहीं चढ़ पाई। एम्स में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई मुद्दों को लेकर नलवाड़ी मेले के समापन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें