फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोट क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चालान कर अदालत भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। कोट क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ लिया। तीन कोट क्षेत्र और एक-एक ट्रैक्टर ग्वालथाई व बैहल क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कोट तथा आसपास के क्षेत्रों में नदियों और खड्डों से नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी चूना लग रहा है। थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी अश्वनी की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। मौके पर खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर पाए गए। चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी पांचों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नियमानुसार चालान काटकर सभी मामलों को अदालत भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें