फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति 9.56 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने एक व्यक्ति को 9.56 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एसआईयू टीम गश्त करती हुई नम्होल के पास पहुंची। पुलिस कर्मियों को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। भागते हुए उसने एक पुड़िया जेब से निकाल कर फेंक दी। उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया गया। पुड़िया को भी ढूंढा गया तो उसमें 9.56 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान हितेश शर्मा उर्फ डिंपू निवासी डियारा सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें