फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाब से गिरफ्तार महिला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार महिला को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिला को भराड़ी पुलिस ने घुमारवीं न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में दधोल कलां गांव निवासी रत्न लाल ने निशा देवी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी महिला लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रही थी, जिसके कारण उसे घुमारवीं न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। भराड़ी पुलिस ने फरार महिला की तलाश की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी महिला पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में रह रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नहर इंडस्ट्री, गांव जलालपुर, डेराबस्सी से महिला को गिरफ्तार कर लिया और भराड़ी थाना ले आई। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को घुमारवीं न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें