झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के तहत कुजैल शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ करगी। कुजैल गांव में स्थित मंदिर में चोरी हुई है। मंदिर का दानपात्र तोड़कर चढ़ावा और गहने चुरा लिए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।