झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन नंद नगराओं पुल के पास मंगलवार रात को चालीस पेटी अवैध शराब में पकड़े आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस नंद नगराओं पुल के पास गश्त पर थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की मजदूरों के लिए बनाए गए शेड में एक व्यक्ति शराब बेचता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को 40 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।