फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक पांच दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत 23.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो युवकों को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भराड़ी पुलिस ने बाडा दा घाट चौक के पास सलोह के पास कार सवार दो युवकों से 23.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों आरोपी पंकज ठाकुर और विशाल ठाकुर निवासी गांव भदरेट डाकघर भपराल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके साथ नशा तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें