फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 3.87 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कार से 3.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल सोमवार रात को बिलासपुर शहर में गश्त कर रहा था। रात करीब 1:00 बजे कॉलेज चौक के पास एक कार खड़ी हुई दिखाई दी। अंदर लाइट जली थी और दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने उनसे इतनी रात को सड़क किनारे खड़े रहने का कारण पूछा। वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। शक के आधार तलाशी ली गई तो कार के डैश बोर्ड से एक पॉलीथिन में 3.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव चांबा डाकघर जामला तहसील सुंदरनगर जिला मंडी और तरसेम निवासी गांव मसोग डाकघर नालग तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें