फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शनिवार शाम को बरमाणा थाना की पुलिस टीम नम्होल में गश्त कर रही थी। विनायक घाट के पास पैदल जा रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक दिया। शक के आधार व्यक्ति को काबू कर लिफाफे को ढूंढा गया। लिफाफे में 400 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर (31) निवासी गांव परनाली डाकघर बंदला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें