बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को दिल्ली के दल्लूपुरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन गिरी निवासी गांव हरि सिंहपुर, डाकघर किशनी, तहसील मैनपुरी, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ अक्तूबर 2020 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत की ओर से उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि वांछित और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।