भगेड़ (बिलासपुर)। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान उपमंडल घुमारवीं के पलथी गांव के पास एक व्यक्ति से 3.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। फोरलेन किनारे रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा। भागते हुए उसने पैंट की जेब से कुछ वस्तु निकालकर सड़क किनारे फेंक दी। पुलिस कर्मियों ने उसे थोड़ी दूरी पर दबोच लिया और फेंकी गई वस्तु को ढूंढा तो एक फाइल पेपर की पुड़िया पाई गई। पुड़िया में चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान भुवनेश कौशल निवासी गांव पल्थी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।