फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे चिट्टा बेचते दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना स्वारघाट के तहत दो युवकों को नौ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर चिट्टा बेच रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस का एक दल स्वारघाट के पंजपीरी में गश्त कर रहा था। उन्हें सूचना मिली कि पंजपीरी से आगे कुछ दूरी पर दो युवक राहगीरों को चिट्टा बेच रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लक्की निवासी गांव धरा डाकघर स्वाहन तहसील श्री नयनादेवी जी और मुकेश निवासी गांव भुड्ड तहसील बद्दी जिला सोलन के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें