बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने गैस सिलिंडर चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सैणी गैस एजेंसी के कर्मचारी ने 31 मार्च को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि रौड़ा सेक्टर में सिलिंडर वितरित कर रहा था, तो भरतपुर में एजेंसी का गैस सिलिंडर चोरी हो गया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले गए। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया। चोरी के सिलिंडर को बरामद कर लिया गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।