बिलासपुर। पुलिस थाना सदर में 8 मार्च को चोरी का मामला दर्ज हुआ था। ब्रह्मपुखर-दयोथ सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान शटरिंग की प्लेटें चोरी हुई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चुराई गई शटरिंग की 20 प्लेटें हमीरपुर मृदुल चौक के पास कबाड़ी की दुकान से बरामद की गई है। बरामद लोहे की प्लेटों की कुल कीमत 48000 रुपये है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।