बिलासपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुखर के पास एक मल्टी एक्सल ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसेे की बजर राजमार्ग पर पड़े गड्ढे बताए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि चालक और परिचालक को हादसे में कोई चोट नहीं आई। टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कहा कि खराब सड़क के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जिला प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ है।