स्वारघाट (बिलासपुर)। कैंचीमोड़-श्री नयनादेवी मार्ग पर बाइक स्किड होने से बिजली बोर्ड के दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वे बिजली लाइन में फ्यूज लगाकर वापस लौट रहे थे। घायलों ओमप्रकाश (25) पुत्र देवी राम निवासी गांव संदोग तहसील निहाड़ी जिला मंडी और लखबीर सिंह (23) गांव जड्डू तहसील झंडूता जिला बिलासपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल ले जाया गया। जहां से ओमप्रकाश को गंभीर हालत में एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है। उसे पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया। ओमप्रकाश की पीठ में चोटें आई हैं हैं। लखबीर सिंह के सिर में चोट आई है, उसका सीएचसी घवांडल में उपचार चल रहा है।