फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर से शहीद स्मारक तक निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 14 Feb 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बिलासपुर कॉलेज इकाई ने पुलवामा में शहीद जवानों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू हुई और गुरुद्वारा चौक से गांधी मार्केट होते हुए शहीद स्मारक पर यह संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और शहीद जवानों को याद किया। एबीवीपी के संयोजक गुरप्रीत ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया जिसमें 44 जवान शहीद हो गए। हमले शहीद जवानों का दुुख आज भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है। इकाई अध्यक्ष निखिल ने बताया की वीरगति को प्राप्त हुए जवानों की यादें आज भी हमारे दिलों में हैं। जवान हमेशा ही देश की रक्षा के लिए अपनी जान को दाव लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें