फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अभिषेक सोनी का भजन राम नाम बोल बंदे हुआ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के भजन गायक अभिषेक सोनी का नया भजन ‘राम नाम बोल बंदे’ रविवार को रिलीज हो गया। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने नववर्ष के अवसर पर इस भजन का विमोचन किया। भजन में भक्ति रस के साथ बिलासपुर की लोक संस्कृति की भी झलक है। पूरे भजन को बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में शूट किया गया है।
विज्ञापन

भजन गायक अभिषेक सोनी के इस भजन को संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। इसे लिखा भी परमजीत पम्मी ने ही है। भजन की वीडियो का निर्देशन ईशान राजा ने किया है। वीडियोग्राफी आकाश वर्मा ने की है। भजन में बिलासपुर के मुनीश बंसल, शगुन बंसल, अनिल माहू और लक्ष्मी डांस ग्रुप के कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
अनिल वर्मा ने सह निर्देशक और निशांत कपूर, महेश बंसल और राघव शर्मा प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में काम किया है। भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि इस भजन में जीवन की सच्चाई को बताया गया है। यह भजन प्रत्येक इन्सान के जीवन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें