फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टेबल टेनिस में अभय और आयुष की जोड़ी ने जीता खिताब

विज्ञापन
लिासपुर कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से टेबल टेनिस, शतरंज और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। शतरंज की प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 16 खिलाडिय़ों और टेबल टेनिस में 24 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि टेबल टेनिस की सिंगल प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष के सुजल शर्मा ने प्रथम स्थान, बीबीए तृतीय सेमेस्टर के अभय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस की डबल्स प्रतियोगिता में अभय और बीए द्वितीय वर्ष के आयुष की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुजल शर्मा और बीए द्वितीय वर्ष के सुजल सूद की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में बीए द्वितीय वर्ष के अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान और बीएससी तृतीय वर्ष के विवेक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
फुटबॉल की सिक्स-ए-साइड प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में गिरिराज क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 1-0 से, टीम अभिषेक ने टीम राहुल को 2-0, सुजल क्लब ने शिवम क्लब को 2-1, सीनियर राहुल क्लब ने अनमोल क्लब को 2-1 और क्लब ऋषि ने टीम अभिषेक को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें