फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के सतर्कता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विवि ग्रुप-1 और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विद्यार्थी एवं स्वयंसेवियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। भाषण प्रतियोगिता में आंचल, श्रेयसी, तृप्ता, पायल, मीनाक्षी ठाकुर और मीनाक्षी ने अपने प्रभावशाली, तार्किक अभिव्यक्ति के माध्यम से सत्यनिष्ठा के महत्व से अवगत करवाया। प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि सत्यनिष्ठा केवल व्यक्तिगत चरित्र का गुण नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का आधार है। भाषण प्रतियोगिता में आंचल पहले, श्रेयसी और मीनाक्षी संयुक्त रूप से दूसरे और तृप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विजिलेंस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरनजीत सिंह सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और अपने व्याख्यान में चाणक्य की सत्य की पराकाष्ठा का वृतांत भी सुना कर सत्य की राह एवं ईमानदारी का पालन करने की सीख दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी और नैतिकता का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें