फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीमेंट उद्योग के कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनी संयुक्त रणनीति

Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दी गागल एसीसी फैक्ट्री मजदूर संघ बरमाणा की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
दी गागल एसीसी फैक्ट्री मजदूर संघ बरमाणा के कार्यालय में हुई बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। दी गागल एसीसी फैक्ट्री मजदूर संघ बरमाणा इकाई के कार्यालय में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ बैठक हुई, इस दौरानइस अंबुजा एसीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कामगारों की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श कर एक बड़ी रणनीति तैयार की गई। बैठक में दोनों शीर्ष पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख सीमेंट उद्योगों के मजदूर प्रतिनिधियों और स्थानीय यूनियन पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान कामगारों ने औद्योगिक इकाइयों में वेतन विसंगतियों में पैकिंग हाउस बरमाणा में अन्याय, शोषण के साथ सीमेंट निर्माण संघ के वेतन समझौते का लाभ न मिलना, ठेकेदारों व प्रबंधकों द्वारा मनमानी करना, कामगारों को नौकरी से निकालना, स्थायी कार्य पर ठेका प्रथा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव जैसी मुख्य समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष जोर-शोर से रखा गया। कामगारों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय महासंघ के महामंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर कामगारों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और सरकार के समक्ष इन मांगों को मजबूती से उठाने के लिए एक ठोस अग्रिम योजना तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट दाड़ला से नरेश कुमार, रुपेश कुमार, राकेश महाजन, अल्ट्राटेक बागा से सुनील कुमार, राकेश कुमार, एसीसी बरमाणा से गगनेश पठानिया, राजेश कुमार, राम प्रसाद, नीलम कुमार, कन्हाई चौधरी, हरि सिंह, मनोज कुमार, गौतम भाई, दलीप चंद, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें